
Ranchi: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से बुधवार दोपहर एक ठेकेदार को अगवा कर लिया गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 10 घंटे के भीतर अगवा ठेकेदार को बरवाडीह थाना के पोखरिकला गांव के सरायडीह से सकुशल बरामद कर लिया. हाईकोर्ट के पेटी ठेकेदार संतोष सिंह के अपहरण के बाद रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी और लातेहार एसपी प्रशांत कुमार के निर्देशन में पुलिस ने उन्हें बरवाडीह से बरामद किया है. संतोष सिंह को अपहर्ता सहित पुलिस ने ढूंढ निकाला है. अपहरणकर्ताओं का नाम रवि शंकर सोनी और शिव कुमार है. आरोपी और संतोष सिंह के बीच पहले से जान पहचान थी. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
पत्नी को फोन कर मांगी थी 9 लाख की फिरौती
आपहरणकर्ताओं ने ठेकेदार संतोष सिंह की पत्नी को फोन कर फिरौती की मांग की थी. उन्होंने फिरौती के तौर पर 9 लाख रुपयों की माग की थी. बता दें कि अपहरणकर्ता रवि शंकर सोनी औरंगाबाद का रहने वाला है. वह वर्तमान में लालपुर थाना क्षेत्र के पीएनटी कालोनी में रहता है. वहीं, रवि पहले भी अपहरण के मामले में जेल जा चुका है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




