
Ranchi: राजधानी की सड़कों पर दौड़ने वाली सिटी बसों में ऑटोमेटिक फेयर सिस्टम सेवा शुरू किए जाने की तैयारी है. इसके लिए रांची नगर निगम ने पहल की है. उसने फेयर कलेक्शन एजेंसी और सर्विस प्रोवाइडरों से इसके लिए आवेदन करने को कहा है. चयनित एजेंसी को 10 सालों तक सेवा प्रदान करने (कॉन्ट्रैक्ट पीरियड) का मौका मिलेगा. इस सेवा के लिए राज्य सरकार की वेबसाइट www.jharkhandtenders.gov.in पर टेंडर संबंधी जानकारी 8 जून को प्रकाशित कर दी गयी है. इच्छुक एजेंसियां 1 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं. टेक्निकल बिड 2 जुलाई को खोले जाएंगे. आवेदन करते समय टेंडर फीस के तौर पर 25 हजार रुपये (18 प्रतिशत जीएसटी भी) लगेंगे. इएमडी फीस के तौर पर 25 हजार रुपये जमा करने होंगे. ये दोनों फीस आइटी डिपार्टमेंट, झारखंड के गाइडलाइन के मुताबिक ऑनलाइन मोड में ही जमा करने हैं. विस्तृ जानकारी भी संबंधित वेबसाइट से ली जा सकती है.
इसे भी पढ़ें: लातेहार में शौचालय निर्माण के लिए एसएचजी और आंगनबाड़ी सेविकाओं के खाते में ट्रांसफर किए गये पैसे का नहीं मिल रहा हिसाब




