JharkhandLead NewsRanchi

विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाएं, 26 जून तक करें आवेदन

Ranchi: राज्य सरकार के स्तर से विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान की जाती है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 25 स्टूडेंट्स को इसका लाभ दिया जाना है. इसके लिए आदिवासी कल्याण आयुक्त का कार्यालय, झारखंड मंत्रालय की ओर से सूचना जारी की गयी है. इसमें कहा गया है कि एसटी, एससी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड की ओर से आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स को जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाना है. पहले इसके लिए निर्धारित तिथि 31 मई थी जिसे अब 26 जून तक के लिए बढ़ाया गया है.

यहां मिलेगा पढ़ने का मौका

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति के तहत चयनित छात्रों को यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एनं नॉर्थेन आयरलैंड के लिए चयनित यूनिवर्सिटी, संस्थानों में उच्च शिक्षा का मौका मिलेगा. वे मास्टर्स, एमफिल (फूल डिग्री प्रोग्राम) कर सकेंगे. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुसूचित जनजाति के 10, एससी के 5, पिछड़े वर्ग के 7 और अल्पसंख्यक समुदाय के 3 यानि कुल 25 स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति दी जायेगी. वेबसाइट www.mgos.jharkhand.gov.in के जरिये ऑनलाइन आवेदन करने होंगे. इसके जरिये इस छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी भी ली जा सकती है.

हेमंत सरकार में शुरू हुई थी स्कॉलरशिप

गौरतलब है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के कार्यकाल (वर्तमान) में मडंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना की शुरूआत की गयी थी. 29 दिसंबर 2020 को अपनी सरकार के एक साल पूरे होने पर हेमंत ने इसकी शुरूआत की थी. 2021 में 6, 2022 में 25 छात्रों (आरक्षित वर्ग) को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा गया था.योजना के तहत अधिकतम 25 वर्ष की आयु के युवाओं को 31 विषयों में मास्टर्स डिग्री और एमफिल के लिए विदेश जाने का मौका राज्य सरकार देती है.

Related Articles

Back to top button