Uncategorized

रांची : मेन रोड के बीचो बीच स्थित रेस्टोरेंट की दीवार काटकर चोरी

Ranchi : कोतवाली थाना क्षेत्र के अलबर्ट एक्का चौक स्थित जलजोगा रेस्टोरेंट में सेंधमारी कर हजारों रुपये की चोरी कर ली गयी. चोरों ने रेस्टोरेंट की दीवार को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना के संबंध में रेस्टोरेंट के संचालक समीर घोष ने बताया कि वह मंगलवार को रात 11.30 बजे रेस्टोरेंट बंद कर दिया था. वे अपने वर्द्धमान कंपाउंड स्थित आवास चले गये. बुधवार को सुबह 6.30 बजे रेस्टोरेंट पहुंचे तो देखा कि रेस्टोरेंट के पीछे 15 इंच की दीवार कटी हुई है. और गल्ला खुला पड़ा है. उन्होंने बताया कि चोर दीवार काट कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे हुए तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गये. इस संबंध में कोतवाली थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं, कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- योजनाओं के नाम पर सरकार के खोखले वादे, घोषणाएं बड़ी-बड़ी, हकीकत जीरो

इसे भी पढ़ें- नए साल के स्वागत के लिए राजधानी के पिकनीक स्पॉट सजधज कर तैयार, सैलानियों का बेसब्री से इंतजार

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button