Uncategorized

होली के दौरान उपद्रवियों पर प्रशासन रखेगा कड़ी नजर, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले जायेंगे जेल

Chatra : होली के त्योहार को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रही है. इस त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के लिये जिला प्रशासन ने अभी से ही अपनी कमर कस ली है. होली की खुशियों में कुछ खलल ना हो इसे लेकर जिला प्रशासन उपद्रवियों व हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखेगा. साथ ही सोशल मीडिया पर भी खास निगरानी रखेगा, ताकि रंगों के इस महापर्व में किसी भी तरह की कोई बाधा उत्पन्न ना हो.

इसे भी पढ़ें- सुधीर त्रिपाठी बने मुख्य सचिव, निधि खरे स्वास्थ्य सचिव बनी और रहाटे को कार्मिक का प्रभार

आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले जायेंगे जेल

सोशल मीडिया पर आपसी सौहार्द बिगाड़ने व विधि व्यवस्था प्रभावित करने के अलावा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर जिला प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगी. ऐसे लोग जो आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे उन्हें चिन्हित कर उनपर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. साथ ही उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई भी की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- एक मार्च से मैंडेजकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, आज विद्युत कार्यालय का करेंगे घेराव

सोशल मीडिया पर रखी जायेगी कड़ी नजर

जिले के अनुमंडल पदाधिकारी  राजीव कुमार ने बताया कि इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष निगरानी टीम गठित की गयी हैत. यह टीम जिले में संचालित विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों के अलावे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम व अन्य सोशल साइट पर कड़ी नजर रखेगी. उन्होंने कहा कि अगर पर्व के दौरान किसी भी ग्रुप व सोशल साइट पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के साथ-साथ ग्रुप एडमिन के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तार किया

नियमित पेट्रोलिंग कर उपद्रवियों पर रखी जायेगी नजर

उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर जिला प्रशासन तत्पर है. शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण के बीच पर्व संपन्न कराने को लेकर वृहद पैमाने पर दंडाधिकारियों, सुरक्षाबलों व विशेष निगरानी दस्ते का गठन किया गया है. जो शहर के विभिन्न इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग कर अपराधियों, उपद्रवियों व हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे. एसडीओ ने व्हाट्सएप्प व अन्य सोशल मीडिया में संचालित ग्रुपों के एडमिन से ग्रुप संचालन में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button