
Garhwa : सब जज प्रकरण में जेल में बन्द चन्दा देवी को मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी की अदालत से जमानत मिल गई है. जमानत के बाद महिला का वीडियो सामने आया है. जिसमें महिला ने सब जज पर लव जिहाद का आरोप लगाया है. महिला ने कहा कि वह मेरा धर्म परिवर्तन कराना चाहते थे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह मुझे अजमेर लेकर जायेंगे.
देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें- गैंगस्टर की शादी में पुलिस बनी बाराती, जानें क्या है पूरा मामला
वीडियो में महिला ने क्या कहा है
जो वीडियो सामने आया है उसमें महिला ने कहा है कि हम फंसे ही नहीं है जज के चक्कर में. हम फंसे होते तो हम जेल में आते या उनके साथ बैठकर पोस्ट भी ऊंचा मिल जाता और पद भी ऊंचा. पैसा भी मिलता और घुमने भी जाते उनके साथ. ये तो फंसने की बात ही नहीं है ना.
इसे भी पढ़ें- सब जज मामले में जेल भेजी गयी महिला पीएलवी, चन्दा देवी पर पहले से भी दर्ज हैं तीन मामले
ऑफिस में बुलाकर करते थे ब्लैकमेल
सब जज उन्हें ब्लैकमेल कैसे कर रहे थे इस बारे में पुछे जाने पर महिला ने बताया कि वह मुझे ऑफिस में बुलाकर-बैठाकर भी ब्लैकमेल किये हैं. और कितनी बार एक बार नहीं हजार बार फोन किये हैं. जिसकी रिकॉर्डिंग हम जिला जज को सौंप चुके हैं. मामले को लेकर पूछा गया कि क्या कोई वीडियो रिकॉर्डिंग भी है, तो महिला ने जवाब दिया कि वीडियो नहीं ऑडियो रिकॉर्डिंग है. महिला ने यह भी बताया कि सरकारी नंबर से भी सब जज ने उसे फोन किया था. साथ ही उन्होंने अपनी बीबी के नंबर से भी फोन किया था.
इसे भी पढ़ें- महिला पीएलवी चंदा देवी को कोर्ट से मिली जमानत, भरने पड़े 6-6 हजार के दो बॉन्ड
सब जज ने महिला से कहा था- तुमको मुसलमान बनायेंगे
महिला ने कहा कि वह हमारे साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव डाल रहे थे. जब महिला से यह पूछा गया कि क्या यह लव जिहाद का भी मामला है. इसपर महिला ने बताया कि वह बोल रहे थे कि हम तुम्हारे लिये सबकुछ छोड़ सकते हैं. तुम भी अपना घर परिवार छोड़ दो और मेरे साथ चलो.
इसे भी पढ़ें- गढ़वा जिला विधिक प्राधिकार के सचिव की शिकायत पर महिला गिरफ्तार, महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप
मुंह बंद हो जाये मेरा इसलिये भेजा जेल
जेल भेजे जाने के बारे में महिला ने कहा कि वो जेल इसलिये भेजे ताकि मेरा मुंह बंद हो जायेगा, कुछ नहीं कहेगी किसी के पास. और उनको यह शायद मालूम नहीं होगा कि उनसे पहले ही हम जिला जज को दे दिये थे. इसलिये हमारा मोबाइल भी जब्त करवा दिये हैं वो, क्योंकि मोबाइल में ही तो रिकॉर्डिंग थी. अभी मोबाइल थाने में है.
इसे भी पढ़ें- वायरल पत्र में आरोप : झारखंड कैडर के दो सीनियर आईएएस अफसरों के बेटों को मिली रिश्वत में केपीएमजी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब
24 फरवरी को महिला को भेजा गया था जेल
गढ़वा पुलिस ने 24 फरवरी को महिला पारा लीगल वोलिंटियर (पीएलवी) को गिरफ्तार करके जेल भेजा है. महिला पीएलवी की गिरफ्तारी गढ़वा के जिला सब जज नईम अंसारी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हुई. इस बीच गढ़वा में एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गया है. जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि अॉडियो में जिला सब जज और महिला पीएलवी की आवाज है. ऑडियो में महिला पीएलवी से पुरुष कह रहा है कि वह उससे प्यार करता है. साथ ही वह महिला पीएलवी से अपने घर पर बुलाने और 24 दिसंबर को रामानुज गंज चलने के लिए कह रहे हैं. एक बार को गिड़गिड़ाते हुए महिला पीएलवी से कहते हैं, हम आपके हाथ जोड़ते हैं, आपके पैर पकड़ते हैं. 24 दिसंबर को चलिए. बातचीत सुनने के बाद बात करने वाले पुरुष के इरादे को समझा जा सकता है. पूरा ऑडियो 5 मिनट 24 सेकेंड का है. कहा जा रहा है कि ऑडियो की बातचीत 13 दिसंबर 2017 का है.
इसे भी पढ़ें- रांची पुलिस की छापेमारी में सामने आया शराब का तालाब (देखें वीडियो)
20 फरवरी को महिला ने प्रधान जिला जज को सौंपी थी ऑडियो
महिला पीएलवी ने 20 फ़रवरी को गढ़वा जिला के प्रधान जिला जज को एक आवेदन दिया था. शपथ पत्र देकर बताया था कि जिला सब जज सह विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नईम अंसारी उसके साथ गलत करना चाहते हैं. इसके दो दिन बाद जिला सब जज ने महिला पीएलवी के खिलाफ रंगदारी मांगने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




