
Patna : राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा. मंगलवार को दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट पेश किया जायेगा. बजट सत्र के पहले दिन राज्य का अर्थिक सर्वेक्षण भी दोनों सदनों में पेश किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार का बजट सत्र 26 फरवरी से शुरू, 27 फरवरी को सदन में बजट पेश करेगी प्रदेश सरकार
मंगलवार को 2018-19 का बजट भी पेश करेंगे मोदी
यह 12वां आर्थिक सर्वेक्षण होगा. बजट सत्र की सारी तैयारी पूरी हो गयी है. बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में राज्यपाल सत्यपाल मलिक का अभिभाषण होगा. वे दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित कर सरकार के कार्यक्रमों व नीतियों व कार्यकलाप को सामने रखेंगे. इसके बाद उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री द्वारा बिहार आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जायेगा. श्री मोदी मंगलवार को अगले वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट भी पेश करेंगे. बजट पौने दो लाख करोड़ से अघिक होगा. जो पिछले बजट की तुलना में 15 से 20 हजार अधिक होगा.
इसे भी पढ़ें: बोधगया विस्फोट मामला: मुर्शिदाबाद से पांचवा आतंकी गिरफ्तार
सत्र के काफी हंगामेदार होने की आशंका
कई मुद्दों पर विपक्ष सदन को चलने से भी रोक सकता है ऐसे में सत्र के काफी हंगामेदार होने की आशंका है. बजट सत्र को दौरान सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है. सोमवार से विधानमंडल परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू हो जायेगा. सुरक्षा में 360 दंडाधिकारी और सुरक्षाकर्मी लगाये गये हैं. सीसीटीवी से निगरानी होगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




