JharkhandPalamu

पैसाें को लेकर की गयी थी रौशन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Palamu : सदर थाना पुलिस ने रौशन हत्याकांड शामिल अपराधी कमलेश राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. कमलेश मटपुरही टोला का रहने वाला है. पिछले 17 सितंबर को कमलेश अपने दो अन्य साथियों के साथ कुसुमटाड़ नहर के पास रौशन की हत्‍या कर दी थी. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है. पैसे के लेकर हुए विवाद में रौशन की हत्‍या की गयी थी. सदर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रौशन सिंह सात लाख में एक जमीन को बेचा था.

पैसा तीनों आरोपी मिलकर खाने पीने की नियत से मांग रहे हैं. जिसे वह देने से इंकार कर दिया था. इसी कारण तीनों ने उसे बहला-फुसलाकर उक्त स्थल पर ले गए और उसकी हत्या कर दी. पुलिस बचे दो आरोपियों की तलाश कर रही है. तीनों पर सदर थाना कांड संख्या 136/17 के तहत हत्या का मामला दर्ज है.

Related Articles

Back to top button