Uncategorized

शीतकालीन ओलंपिक समापन समारोह में भाग लेंगी इवांका ट्रंप और उत्तर कोरियाई जनरल

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप का दक्षिण कोरिया में इस सप्ताहांत शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह के दौरान उत्तर कोरिया के एक शीर्ष जनरल से आमना-सामना हो सकता है. व्हाइट हाउस की तरफ से कल जारी बयान में कहा गया है कि इवांका 24 फरवरी को होने वाले समापन समारोह में अमेरिका के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी. उत्तर कोरिया भी रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम के लिये उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगा. योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है. दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय के अनुसार सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (डब्ल्यूपीके) की केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष किम योंग चोल आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे, जो तीन दिन तक दक्षिण कोरिया में रहेगा.

इसे भी पढ़ेंः गढ़वा : BDO की अच्छी पहल, विक्षिप्त महिला को रिनपास भेजकर अपने खर्च पर कराया इलाज

इसे भी पढ़ेंः क्या हजारीबाग पुलिस-प्रशासन एनटीपीसी के पक्ष में और विधायक व ग्रामीणों के खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर काम कर रही थी !

राष्ट्रपति ट्रंप और उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग में  तनाव कम हुआ

राष्ट्रपति ट्रंप और उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन ने पिछले कुछ महीनों में एक-दूसरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की, लेकिन नौ फरवरी को शीतकालीन ओलंपिक शुरू होने के बाद तनाव कुछ कम हुआ है. उत्तर कोरिया इन खेलों में भाग ले रहा है. उपराष्ट्रपति माइक पेन्स ने नौ फरवरी को प्योंगचांग में शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था. इवांका ने कहा कि मुझे प्योंगचांग 2018 शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का सम्मान दिया गया है. हम अमेरिकी टीम को बधाई देने और अपने खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिये तैयार हैं. उनकी प्रतिभा, जुनून, धैर्य और भावना अमेरिकी उत्कृष्टता का प्रतीक है और उससे हम सभी को प्रेरणा मिलती है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button