Uncategorized

शुरू हुआ यूपी इन्वेस्टर्स समिट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर किया उद्घाटन

‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट 2018’ का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभारंभ किया. इससे पहले सुबह करीब दस बजे मोदी चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया.

Lucknow:  ‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट 2018’ का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभारंभ किया. इससे पहले सुबह करीब दस बजे मोदी चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया.

इसे भी पढ़ेंः पीएनबी घोटाला मामलाः PNB के GM रैंक के अधिकारी राजेश जिंदल गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेंः कमल हासन की राजनीतिक पारी की शुरुआत आज से, मदुरै में करेंगे पार्टी के नाम की घोषणा

एयरपोर्ट से सीधे इन्वेस्टर्स समिट पहुंचे और बटन दबाकर समिट का औपचारिक शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री हवाई अड्डे से सीधे इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए रवाना हुए. उन्होंने फीता काटकर और बटन दबाकर समिट का औपचारिक शुभारंभ किया. मोदी ने प्रतिष्ठान परिसर में लगायी गयी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

इसे भी पढ़ेंः मुख्य सचिव के साथ मारपीट मामलाः आप विधायक प्रकाश जरवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया

इसे भी पढ़ेंः फसलों के अवशेष जलाने से होता है प्रदूषण, इसकी रोक पर नीति तैयार करें राज्य सरकारें: एनजीटी

यूपी में ‘इन्वेस्टर्स समिट’ योगी सरकार का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन

देश विदेश के बड़े उद्योगपति दो दिवसीय समिट में हिस्सा लेने के लिये पहुंच चुके हैं. इसके अलावा राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी सहित कई केन्द्रीय मंत्री भी समिट के पहले दिन विभिन्न सत्रों में हिस्सा लेंगे. उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश के लिए ‘इन्वेस्टर्स समिट’ योगी सरकार का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button