
Ranchi: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल समाज की सेवा के लिए प्रयासरत रहा है. इसा के तहत ‘रॉटरी क्लब, साउथ रांची’ के साथ मिलकर स्कूल ने 18 फरवरी को विद्यालय परिसर में ही ‘रक्त दान शिविर’ का आयोजन किया. ‘रक्त दान शिविर’ प्रात: 10:00 बजे से 2:00 बजे तक चला. यह शिविर टॉरियन वर्ल्ड स्कूल’ एंव ‘रॉटरी क्लब, साउथ रंची’ नें ‘नगरमल मोदी सेवा सदन, रांची के 13 सदस्यों की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया. विद्यालय के कर्मचारियों ने रक्तदान कर और लोगों को भी प्रेरित किया. इस शिविर में 23 यूनिट्स रक्तदान किया गया.
लोगों को इस जीवन रक्षक कार्य के प्रति आकर्षित कर रहे थे आकर्षक पोस्टर और बैनर
शिविर में मौजूद अभिभावकों को इस सामाजिक कार्य में अपना योगदान देने के लिए स्कूल के एनसीसी कैडैट वॉलेंटियर्स जो एनसीसी ग्रुप 379/19( आर्मी युनिट ) के अंतर्गत आते हैं, ने प्रोत्साहित किया. विद्यालय परिसर में लगे रक्तदान के आकर्षक पोस्टर तथा बैनर लोगों को इस जीवन रक्षक कार्य के प्रति आकर्षित कर रहे थे.
ये थे मौजूद
शिविर में अतिथि के रुप में श्री फुनसोक ताशी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऑफ पेस्टालॉजी देहरादून, जिन्होंने एस.ओ.एस. तिब्बतियन चिल्रेंस विलेज ( दिल्ली, देहरादून एंव नेपाल ) के साथ काम किया है. श्री ताशी ( नॉटिगहैम युनिवर्सिटी लंडन से स्नातक) जो भारत एवं नेपाल के आगामी परियोजनाओं में अपना योगदान दे रहे हैं, उपस्थित थे. इनके अलावा प्रधानाचार्या डॉ सुभाष कुमार, एयर कमान्डी आर.टी.एन. श्री असित अधिकारी, प्रेसिडेंट रॉटरी क्लब श्री संजय कुमार डे, डायरेक्टर रॉटरी क्लब श्री अरुण कुमार सिन्हा एंव रॉटरी क्लब, साउथ रांची के कुछ विशिष्ट अतिथिगण भी मौजूद थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




