
Ranchi : 26 अगस्त की रात राजभवन के पास से प्रिंस कुमार तिवारी नाम के युवक से सात अपरधियों ने मिलकर हथियार का भय दिखाकर मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिये थे. उसके बाद युवक ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत दर्ज होते ही कोतवाली पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया, जिसमें पुलिस ने लूट की घटना में शामिल सभी सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. ये सभी आरोपी पंडरा ओपी क्षेत्र के रहनेवाले हैं.
इसे भी पढ़ें- एनडीआरएफ की टीम भी नहीं ढूंढ पायी जोन्हा फॉल में डूबे युवक का शव
पहले भी लूट की घटना को दे चुके हैं अंजाम
गिरफ्तार किये गये लोगों में विशाल कुमार, सूरज कुमार, पंकज कुमार, शुभम राम और राहुल तिर्की के अलावा दो नाबालिग भी शामिल हैं. सोमवार को पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पहले भी लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं. ये लोग सुनसान जगह में लोगों को चाकू का भय दिखाकर लूटपाट करते थे और भाग जाते थे.




