JharkhandRanchi

मोबाइल दुकान में लगी आग, पांच लाख के मोबाइल जल कर खाक

 Ranchi : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र रातू रोड स्थित वर्णवाल मोबाइल सेल्स दुकान में देर रात्रि में आग लग गयी. दुकान में लगभग पांच लाख रुपए के मोबाइल और अन्य सामान जल गये हैं. कुछ महीने पहले ही मोबाइल दुकान खुली थी.  मोबाइल सेल्स के मालिक ने बताया कि कल रात लगभग नौ बजे दुकान बंद करके वे घर चले गये थे. सब कुछ उस समय तक ठीक था. उसके बाद देर रात किसी ने सूचना दी कि आपकी दुकान में आग लग गयी है. उसके बाद दुकान पर आये तो देखा कि दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है.

मोबाइल सहित अन्य सामान पूरी तरह से जल चुका था. लगभग पांच लाख रुपए से अधिक की क्षति हुई है. सुखदेव नगर थाना  की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आग लगने की वजह की जांच कर रही है. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें- IAS महकमा भी विवादों से नहीं अछूता, ब्यूरोक्रेसी की सरकार से ठनी

 दुकानदारों ने कहा, बारिश के दिनों में डर सा लगा रहा रहता है

वर्णवाल मोबाइल सेल्स की अगल-बगल दुकान के दुकानदारों ने कहा कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण बरसात के दिनों में दुकानों में कभी-कभी करंट आ जाता है और कभी तो दुकान के शटर से चिंगारी भी निकलने लगती है. लेकिन बिजली विभाग इस ओर कभी ध्यान नहीं देता है. बरसात के दिनों में हमेशा शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है.

इसे भी पढ़ें- सरकार के विभागों के खाली पड़े हैं 77143 पद, बजटीय प्रावधानों के कारण लटका है मामला

 

Related Articles

Back to top button