
Mumbai : भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मुंबई ब्रांच में 10,000 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है. बैंक ने बुधवार को बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है. पंजाब नैशनल बैंक ने मुंबई के एक ब्रांच से जालसाजी के जरिये अनधिकृत ट्रांजैक्शन को पकड़ा है जो कुछ चुने हुए अकाउंट होल्डर को फायदा पहुंचा रहा था. वहीं इस फर्जीवाड़े का असर कुछ दूसरे बैंकों पर भी देखने को मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें- उपभोक्ता अदालत की मदद से, हादसे में पति की मौत के बाद महिला को मिला 7.87 लाख का मुआवजा
मामले के बाद चार प्रतिशत से ज्यादा टूटा पीएनबी का शेयर
हालांकि इस पूरे मामले में पीएनबी ने किसी भी शख्स का नाम नहीं लिया है जो इस फर्जीवाड़े में शामिल हो सकता है. बैंक ने कहा है कि वह बाद में इस बात का पता लगायेगा कि इस ट्रांजेक्शन में क्या उसकी कोई देनदारी तो नहीं बनती है. वहीं इस पूरे मामले के बाद पीएनबी का शेयर चार प्रतिशत से ज्यादा टूट गया है. गौरतलब है कि बुधवार को शुरुआती कारोबार में पीएनबी का शेयर 5.7% तक गिर गया था.
इसे भी पढ़ें- फेक न्यूज को लेकर भारतीय मीडिया पर भड़का UAE, मिली चेतावनी
पहले से ही पीएनबी कर रहा इस तरह के फर्जीवाड़े की जांच
उल्लेखनीय है कि पहले से ही पीएनबी इस तरह के फर्जीवाड़े की जांच कर रहा है. कुछ दिनों पहले ही सीबीआई ने बताया था कि पीएनबी ने अरबपति जूलर नीरव मोदी के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने जांच शुरू कर दी है. जूलर और कुछ अन्य लोगों पर पीएनबी ने 4.4 करोड़ डॉलर के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि जो खुलासा अभी हुआ है वह इसी मामले से जुड़ा है या किसी और मामले से जुड़ा है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




