
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है. मंगलवार को केन्द्र पर कश्मीर के लिए ‘अस्तित्वहीन’ नीति होने का आरोप लगाया और क्षेत्र में होने वाले रक्तपात के लिए भाजपा-पीडीपी गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कोई निर्णय नहीं कर रहे हैं तथा जम्मू कश्मीर में ‘अवसरवादी’ गठबंधन के कारण सैनिकों को अपना खून बहाना पड़ रहा है.
बेमेल गठबंधन को लेकर पहले से हमलावर रही है कांग्रेस
राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पीडीपी कह रही है कि पाकिस्तान से बातचीत करो. भाजपा की रक्षा मंत्री कह रही हैं कि पाकिस्तान को कीमत चुकानी पड़ेगी. जबकि हमारे सैनिकों को भाजपा-पीडीपी के अवसरवादी गठबंधन और कश्मीर की अस्तित्वहीन नीति के कारण अपना खून बहाना पड़ रहा है. मोदी जी निर्णय नहीं कर रहे हैं.’’ कांग्रेस पहले भी सरकार पर उसकी कश्मीर नीति और सत्तारूढ़ दल भाजपा के पीडीपी के साथ गठबंधन को लेकर उस पर हमला बोलती रही है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




