
Ranchi: धनबाद जिला के सदर ब्लॉक में प्रखंड के पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए आवास निर्माण कराया जाएगा. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, धनबाद ने इसके लिए पहल की है. इसके लिए ई-निविदा भी जारी कर दी है. इसके अनुसार सदर ब्लॉक में बीडीओ, सीओ के अलावा तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के लिए भी आवास निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा प्रखण्ड परिसर का विकास और अन्य काम भी करने होंगे. इस काम के लिए 594.2922 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. जिसे भी कार्य का आवंटन होगा, उसे 12 महीने में इसे पूरा करना होगा.
इसका भी रखें ध्यान
ई- निविदा के लिए जारी सूचना के अनुसार वेबसाइट www.jharkhandtenders.gov.in पर इसका प्रकाशन 6 जूलाई को होगा. 13 जुलाई तक इसके लिए आवेदन करना होगा. टेंडर के लिए एडवांस राशि के तौर पर टेंडर डाक्यूमेंट्स की लागत का 2 फीसदी देना होगा. टेंडर डाक्यूमेंट्स के तौरपर 10 हजार रुपये लगेंगे. 19 जुलाई को टेंडर खोले जाएंगे. जानकारी के लिए फोन नंबर 8789242462 पर भी संपर्क किया जा सकता है.




