National

दलित संगठनों के प्रदर्शन में बाेले राहुल गांधी, मोदी सरकार दलित विरोधी

NewDelhi : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एससी-एसटी बिल को लेकर जंतर मंतर पर हो रहे दलित संगठनों के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को दलित विरोधी बताया. राहुल ने कहा कि देश भर में दलितों पर अत्याचार किये जा रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वहां अपनी उपस़्थिति पर कहा कि उन्हें देश में जहां भी दलितों पर अत्याचार के खिलाफ बुलाया जायेगा, वह जायेंगे. बता दें कि राहुल के साथ मंच पर सीताराम येचुरी भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की सोच और नीतियां दलित विरोधी हैं.

इसे भी पढ़ेंःहॉरर किलिंग ! दलित से शादी करने वाली लड़की और सुरक्षा में लगे सब इंस्पेक्टर की हत्या

भाजपा और आरएसएस की मानसिकता को हराना है

जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने किताब लिखी थी. उसमें लिखा था कि दलितों को सफाई करने में आनंद आता है. पीएम मोदी की यही सोच है. अगर वह दलितों का दुख समझते तो उनकी सरकार की नीतियां कुछ और होतीं. इस क्रम में राहुल ने दलित संगठनों से संघर्ष का आह्वान करते हुए कहा, हम सबको एकजुट होकर भाजपा और आरएसएस की मानसिकता को हराना है. दोनों की सोच नफरत की है, जबकि कांग्रेस प्यार से सबको साथ लेकर चलना जानती है.

इसे भी पढ़ेंः125 वोटों के साथ हरिवंश बने उपसभापति, हरिप्रसाद को मिले 105 वोट

2019 में मोदी सरकार का जाना तय है

2019 में मोदी सरकार का जाना तय है और उन्हें हम सबको मिलकर हराना होगा. आप देश में कहीं भी आंदोलन करेंगे तो हम आपके साथ हैं. मैं आपके लिए हमेशा खड़ा रहूंगा. साथ ही  राहुल गांधी ने एससी-एसटी ऐक्ट को कमजोर करने के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि जिस जज ने एससी-एसटी ऐक्ट में बदलाव कर इसे कमजोर किया, उसे मोदी सरकार ने बड़ा पद दिया है. राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सोच है कि भारत के भविष्य में दलितों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा एससी-एसटीएक्ट की रक्षा की है और आगे भी करती रहेगी.

 इसे भी पढ़ें- यशवंत,शौरी व प्रशांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, राफेल डील आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button