
Ranchi : राजेंद्र इंस्टिटयूट ऑफ मेडिकल साइंस(रिम्स) में कार्यरत जीएनएम नर्सों का हड़ताल खत्म हो गयी है. स्वास्थय सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद नर्सों ने हड़ताल खत्म कर दी है. गौरतलब है कि सोमवार को 12 बजे रात से जूनियर नर्सेस एसोसिएशन के बैनर तले जीएनएम नर्सों की हड़ताल शुरू हुई थी. वहीं रिम्स में नर्सों की हड़ताल से एक दिन के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ा और आनन – फानन में मरीज दूसरे अस्पताल की ओर रूख करने लगे थे.
इसे भी पढ़ें – जिस बीजेपी ने चारा घोटाले का पर्दाफाश किया था, अब उसी की सत्ता में रहते झारखंड में भी हो गया चारा घोटाला
मरीज हित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल वापस लेने का आग्रह: सुधीर त्रिपाठी
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि नर्सों की मांग पर शासी निकाय ने सकारात्मक निर्णय लिया है. सरकार में सब लोग नर्स के प्रति संवेदनशील हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णय की जो प्रक्रिया है उसे ध्यान में रखते हुए कुछ समय लगेगा. लेकिन हमलोग लिखित आश्वासन दे रहे हैं और सभी मांगों पर शासी निकाय की बैठक में चर्चा किया गया है. कुछ मांग हैं, जिसमें शासी निकाय के स्तर पर कार्यान्वयन होना है. जैसे ही कार्यवाही के कागजात पर हस्ताक्षर हो जाता है उसे लागू किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – लंबोदर महतो प्रशासनिक अधिकारी रहते लगा रहे हैं आजसू पार्टी के बैनरों और पोस्टरों पर अपनी तस्वीरें
मांग जिनपर लिया गया निर्णय
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार की अध्यक्षता में निदेशक रिम्स, चिकित्सा अधीक्षक, उपनिदेशक प्रशासन रिम्स, जिला प्रशासन और जूनियर नर्सेस संघ रांची रिम्स के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में परिचारिकाओं को निम्नांकित मांगों पर सर्वसम्मति से समझौता हुआ. नियुक्त कर्मियों को मरणोपरांत उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर जिला स्थापना समिति के माध्यम से नियुक्ति की स्वीकृति दी गई. रिम्स द्वारा नियुक्त कर्मियों को राज्य के नियम के अनुसार चिकित्सा प्रतिपूर्ति की स्वीकृति दी गई. अनुबंध पर कार्यरत परिचारिकाओं के नियमतिकरण की स्वीकृती दी गयी. इसके अलावा एम्स के अनुरूप वेतन भत्ता और पोशाक भत्ता वित्त विभाग के अधीन है, जिस पर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा. रिम्स के चिकित्सकों को देय वेतनादि के अनुरूप ही परिचारिका और अन्य सभी संवर्ग कर्मियों को एम्स के समतुल्य वेतन के लिए दो महिने का समय निर्धारित करने की शर्तों पर नर्सों ने अपना हड़ताल वापस लिया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




