Uncategorized

RSS प्रमुख के भाषण पर राहुल का ट्वीट कहा, हर भारतीय का किया अपमान, अब माफी मांगें

New Delhi: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा सेना पर की गयी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी ने हमला बोला है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे माफी मांगे. क्योंकि उन्होंने अपने भाषणों के जरिये देश के लिए अपनी जान देनेवाले लोगों का अपमान किया है. राहुल ने भागवत पर उनकी इस टिप्पणी को लेकर हमला बोला कि आरएसएस सेना की तुलना में सैन्य कर्मियों को तेजी से ‘तैयार’ कर सकता है.

इसे भी पढ़ेंः आरएसएस के पास तीन दिन के अंदर सेना तैयार करने की है क्षमता : भागवत

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘आरएसएस प्रमुख का भाषण प्रत्येक भारतीय का अपमान “

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आरएसएस प्रमुख का भाषण प्रत्येक भारतीय का ‘अपमान’ है तथा उन्होंने आरएसएस से माफी की मांग की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आरएसएस प्रमुख का भाषण प्रत्येक भारतीय का अपमान है क्योंकि इससे हमारे देश के लिए जान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का अपमान हुआ है. हमारे शहीदों एवं हमारी सेना का अपमान करने के लिए श्री भागवत आपको शर्म आनी चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किसानों को संघ में शामिल होने के लिए किया प्रोत्साहित

संघ तीन दिन के भीतर सैन्यकर्मी तैयार कर देगा जिसे करने में सेना को 6-7 माह लगते हैं

उन्होंने हैशटैग कर लिखा..आरएसएस को माफी मांगनी चाहिए.’’ बिहार में आरएसएस कार्यकर्ताओं को कल संबोधित करते हुए भागवत ने कहा था, ‘‘संघ तीन दिन के भीतर सैन्यकर्मी तैयार कर देगा जिसे करने में सेना को 6-7 माह लगते हैं. यह हमारी क्षमता है. यदि देश को इस प्रकार की स्थिति का सामना करना पड़ा और संविधान की अनुमति हुई, तो मोर्चा संभालने के लिए स्वयंसेवक तैयार रहेंगे.’’ हालांकि आरएसएस ने बाद में स्पष्टीकरण दिया कि उसके प्रमुख के भाषण को गलत ढंग से पेश किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button