Uncategorized

वेलिंगटन: टोंगा पहुंचकर और मजबूत हुअा चक्रवात गीता का कहर, की गयी आपात स्थिति की घोषणा

Nukulofa : शक्तिशाली चक्रवात के कहर की आशंका के कारण प्रशांत द्वीपीय राष्ट्र टोंगा में सोमवार को आपात स्थिति की घोषणा कर दी गयी. भीषण ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात गीता पहले ही पड़ोसी सामोआ में तबाही मचा चुका है और टोंगा पहुंचते ही इसकी गति भी तेज हो गयी है.

सामोआ में शुक्रवार रात पहुंचा था चक्रवात गीता

टोंगा के कार्यवाहक प्रधानमंत्री सेमिसी सिका ने राष्ट्रव्यापी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मुझे आशंका है कि आपात स्थिति आने वाली है. चक्रवात गीता के सोमवार को टोंगा पहुंचने से पहले फिजी मौसम विज्ञान सेवा ने पूर्वानुमान जताया था कि चक्रवात गीता प्रचंड होकर श्रेणी पांच में पहुंच जाएगा. टोंगा के फुआमोतू मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने वहां के निवासियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इससे ‘‘बेहद विनाशकारी चक्रवातीय तेज हवाएं’’ चल सकती हैं. चक्रवात गीता सामोआ में शुक्रवार रात पहुंचा था, जिसके चलते करीब 200 लोगों को क्षेत्र से जाना पड़ा .

इसे भी पढ़ें: उड़ान भरने के 10मिनट बाद ही क्रैश हुआ रूसी प्लेन, सभी 71 लोगों की मौत

टोंगाटापू को सीधे -सीधे प्रभावित करेगा चक्रवात गीता

इसके कारण भीषण बाढ़ भी आयी थी और कई जगहों पर बिजली नहीं थी. न्यूजीलैंड की मौसम निगरानी सेवा के मुख्य पूर्वानुमान अधिकारी फिलिप डुनकैन ने कहा कि चक्रवात गीता की मौजूदा गतिविधि से यह पता चला कि यह टोंगाटापू को सीधे सीधे प्रभावित करेगा. उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर स्थिति है. राजधानी नुकुआलोफा भी वहीं है और वहां 75,000 से अधिक लोग रहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button