Uncategorized

खुले पैसे के बदले चॉकलेट देने पर खैर नहीं, विशाल मेगा मार्ट पर लगा 50 हजार रुपये का जुर्माना

Hazaribagh : दुकान, टोल प्लाजा या किसी प्रतिष्ठान में अक्सर यह देखा जाता है कि ग्राहकों को खुले पैसे देने के बदले चॉकलेट दे दी जाती है. और उनके द्वारा कहा जाता है कि खुले पैसे नहीं है. लेकिन अब इसे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. प्रशासन इसे लेकर सख्त होती नजर आ रही है. ताजा मामला हजारीबाग के विशाल मेगा मार्ट का है. जिसपर प्रशासन ने खुले पैसे के बदले चॉकलेट देने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. और कहा है कि अगर जुर्माने के पैसे जमा नहीं किये गये तो प्रतिष्ठान को सील कर दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- इलेक्ट्रो स्टील में आईटी विभाग का सर्वे फाइनेंस डिपार्टमेंट के जनरल मैनेजर से हुई पूछताछ

विशाल मेगा मार्ट से मांगा गया था स्पष्टीकरण

ग्राहकों को पैसे के बदले चॉकलेट देने को लेकर हजारीबाग सदर एसडीओ ने विशाल मेगा मार्ट को नोटिस दिया था. साथ ही इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा भी था. एसडीओ ने कहा है था कि विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनानुसार यह बताया गया है कि प्रतिष्ठान के द्वारा पैसे के बदले चॉकलेट दिये जाते हैं. इससे संबंधित फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध करायी गयी थी. इसके बाद कार्रवाई की गयी. उन्होंने नोटिस में कहा था कि प्रतिष्ठान के द्वारा ऐसा किया जाना अनुचित और अवैधानिक है. यह लोकहित के विरुद्ध है.

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान में हिंदू लड़की निशा को अगवा कर बनाया सकीना, मदरसे में किया ऐलान, मुस्लिम लड़के से शादी भी करा दी

स्पष्टीकरण को बताया गया असंतोषजनक, लगाया 50 हजार का जुर्माना

जिसके बाद विशाल मेगा मार्ट ने इस पूरे मामले को लेकर स्पष्टीकरण दिया गया था. लेकिन एसडीओ ने इस स्पष्टीकरण को असंतोषजनक बताया. इसलिये विशाल मेगा मार्ट पर धारा 133 के तहत 50 हजार रुपये का दण्ड नगर निगम को जमा करने को कहा गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर जुर्माने की राशि जमा नहीं की जाती है तो प्रतिष्ठान को सील कर दिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button