Uncategorized

यौन उत्पीड़न पीड़िता की पहचान उजागर करने के लिए तेजस्वी पर बरसे सुशील

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद नेता तेजस्वी यादव की आलोचना की. सुशील गया जिले में यौन उत्पीड़न के बाद मौत के घाट उतार दी गयी आठ वर्षीय एक लड़की की पहचान उजागर करने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव पर खूब बरसे.

Patna: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद नेता तेजस्वी यादव की आलोचना की. सुशील गया जिले में यौन उत्पीड़न के बाद मौत के घाट उतार दी गयी आठ वर्षीय एक लड़की की पहचान उजागर करने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव पर खूब बरसे.

इसे भी पढ़ेंः सीएम नीतीश ने कहा, शौचालय निर्माण की दिशा में हो रहे काम को करें सत्यापित

तेजस्वी यादव ने राज्यव्यापी संविधान बचाओ न्याय यात्रा शुरू की है
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने राज्यव्यापी संविधान बचाओ न्याय यात्रा शुरू की है, सुशील ने ट्वीट किया, ‘‘यौन उत्पीड़न की पीड़िता की पहचान सार्वजनिक कर कानून और बुनियादी शिष्टता को ताक पर रखने वाले संविधान को बचाने का स्वांग कर रहे हैं. ’’

इसे भी पढ़ेंः दलित की जमीन पर कब्जा करने के मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

यादव ने लड़की की एक तस्वीर के साथ उसका नाम पोस्ट किया था

 पिछले कुछ दिनों में सिलसिलेवार तेजस्वी ट्वीट में यादव ने सात फरवरी को गया शहर में होने के बावजूद लड़की के परिवार से नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की. एक अन्य ट्वीट में यादव ने लड़की की एक तस्वीर के साथ उसका नाम पोस्ट किया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button