Saraikela-Kharsawan : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां में राम कृष्ण फोर्जिंग्स के 7वें फेज की आधारशिला रखी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सबसे पहली चुनौती थी बेरोजगारी, गरीबी, अभाव की जिंदगी को दूर करना. मैंने इसे अवसर के रूप में लिया. मोमेंटम झारखंड, स्किल झारखंड के जरिये हमने राज्य की सकारात्मक छवि बनाने का कार्य किया है. राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को नमन, जिसने नयी सोच के साथ झारखंड में बदलाव को स्वीकार किया है. उन्होंने राष्ट्र निर्माण में विशेषकर जालान एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि रेलवे पार्ट्स, ऑटो पार्ट्स, खनन पार्ट्स जैसे अनेकों वस्तुओं का निर्माण जो उच्च क्वालिटी का है, यह भारत में दूसरी बड़ी कंपनी होगी. इस प्लांट से हाई स्पीड बोगी का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जालान साहब पर पूर्ण भरोसा है, वे झारखंड की धरती पर 3डी तकनीकी प्लांट लगायेंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर्जिंग एवं फॉउंड्रिंग की काफी संभावनाएं है
बेरोजगारी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे. हमने सभी कंपनी को निर्देश दिया है. कोई भी बाहरी नियुक्ति नहीं होगी. राज्य से प्रतिभा और बेरोजगारों का पलायन एक कलंक है. इससे आर्थिक, शारीरिक शोषण भी किया जाता है. मोमेंटम झारखंड से पलायन रोकने की शुरुआत हो चुकी है. टेक्सटाइल क्षेत्र में रोजगार ज्यादा है. 82% कोकून झारखंड की धरती पर है. देश-विदेश में हमारे ही धागा की मांग ज्यादा है. हमने टेक्सटाइल पॉलिसी लायी. हमारी टेक्सटाइल पॉलिसी देश की सर्वोत्तम पॉलिसी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरायकेला-खरसावां की धरती पर पुनः मार्च में एक और भूमि पूजन कार्यक्रम करेंगे, जो टेक्सटाइल के क्षेत्र के लिए होगा. यह गुजरात की कंपनी अपना प्लांट लगायेगी. रघुवर दास ने कहा कि सरकार की नीति एवं पॉलिसी अच्छी हो, तो निवेशक आयेंगे. हमने एक निवेश का माहौल दिया है. निवेश हो रहे हैं. तसर, मीठी क्रांति, लाह, हैंडीक्राफ्ट में बेहतर करना हमारा लक्ष्य है. कोकून को मीठी क्रांति अंतर्गत उत्पादित शहद को बोर्ड खरीदेगा. शहद पतंजलि को बेचा जाएगा. उन्होंने कहा कि हमने गरीबी उन्मूलन योजना बनाकर गरीबों को अपने पैर खड़ा किया. जिन्हें न ही रोजगार है और न ही घर है, उन्हें घर एवं स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. 2022 तक झारखंड विकसित राज्य की श्रेणी में होगा.
देश का 40% संसाधन हमारे पास
श्री दास ने कहा कि देश का 40% संसाधन हमारे पास है. विकास की दिशा में हमारी सरकार कार्य कर रही है. देश ही नहीं विश्वस्तरीय राज्यों में झारखंड की गिनती आनी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जिस गांव में 50% आदिवासी हैं, वहां पर आदिवासी विकास समिति और जहां 50% से कम हैं, वहां ग्राम विकास समिति बनायी जायेगी. गांव में विकास की राशि सीधे समिति को दी जायेगी. समिति डोभा, कुआं, चेकडैम आदि बनायेगी. उन्होंने कहा कि 2018 तक घर-घर में बिजली पहुंचेगी. यह हमारा संकल्प है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन सुदूर गांव के हर परिवार को दिया जाएगा, ताकि हमारी माताएं बहनें लकड़ी का उपयोग जलावन के लिए न करें.
पलांट लगना बहुत बड़ी उपलब्धी
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल ने कहा कि कई वर्षों के बाद झारखंड में बहुत बड़ा प्लांट लगने जा रहा है, जो यूनिक उत्पादन करेगा. झारखंड के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. इसके लिए रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी को विशेष धन्यवाद. 24 एकड़ पर भूमि पूजन अच्छी उपलब्धि है. श्री जालान ने मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि झारखंड में रेलवे और रक्षा विभाग का क्रय केंद्र खुले, जिससे यहां के उद्योगों को खरीद का फायदा मिले और झारखंड के उद्यमी भी इससे भाग ले सकें. उन्होंने आग्रह किया कि पूर्वी भारत में एक भी Tranctor Manfacturing का प्लांट नहीं है, इस पर सरकार ध्यान दें. एक हाई स्पीड कोच भी झारखंड में होना चाहिए, ताकि उद्योगों को बढ़ावा मिले.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button