Ranchi : केंद्र सरकार द्वारा एचइसी को निजीकरण किये जाने की खबर के बाद पक्ष-विपक्ष सभी राजनीतिक दलों के बीच खलबली मच गयी है. इस खबर पर कोई निंदा तो कोई एचइसी को निजीकरण नहीं किये जाने की अनुरोध कर रहा है. बयान-बाजी के बीच अब लोग सड़क पर भी उतरकर विरोध और प्रदर्शन कर रहे हैं. सीपीआई (एम) झारखंड ईकाई के नेता प्रकाश विप्लव ने कहा कि एचईसी झारखंडवासियों की अस्मिता के साथ जुड़ा है. स्पष्ट है कि केंद्र की सरकार 2019 से पहले ही तमाम पब्लिक सेक्टर को कारपोरेट के हाथों सौपना चाहती है. इसके खिलाफ वामदल एकजुट होकर इसका विरोध करेगा.
केन्द्र सरकार को दी चेतावनी
उन्होंने केंद्र सरकार चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा करने की सरकार सोचे भी नहीं, क्योंकि हजारों मजदूर-वर्कर बेघर हो जायेंगे. उधर माकपा माले भुनेश्वर केवट ने एचइसी को निजीकरण किए जाने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो सरकार का यह दिवालियापन फैसला होगा. कहा कि सरकार एचइसी को कृत्रिम तरीके से बिमार बनाने में लगी हुई है. एचइसी की समृद्धी ही देश और जनता की समृद्धी है.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button