JharkhandLead NewsNEWSTOP SLIDER

पुलिस की गिरफ्त में आए भगोड़ा अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल ले जाने की तैयारी, वहां पहले से ही हैं नौ साथी

Chandigarh: करीब 36 दिन फरार रहने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आया भगोड़ा अमृतपाल सिंह को असम ले जाने की तैयारी है. बठिंडा एयरपोर्ट से उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा. डिब्रूगढ़ जेल में पहले से ही अमृतपाल के नौ साथी हैं. अमृतपाल पर एनएसए लगा है. रविवार सुबह 6:45 बजे पंजाब पुलिस ने मोगा के रोड़े गांव स्थित गुरुद्वारा से अरेस्ट किया. मालूम हो कि रोड़े गांव कट्टर आतंकी रहे जरनैल सिंह भिंडरांवाले की जन्म स्थली है.

 

अमृतपाल ने गिरफ्तारी से पहले भाषण भी दिया है. वह भीड़ इकट्ठी कर समर्पण करना चाहता था, लेकिन पुलिस ने भीड़ जुटने से पहले ही गिरफ्तार करर लिया. गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल ने कहा, “यह जरनैल सिंह भिंडरांवाले का जन्म स्थान है. उसी जगह पर हम अपना काम बढ़ा रहे हैं और अहम मोड़ पर खड़े हैं. एक महीने से जो कुछ हो रहा है, वह सब सभी ने देखा है. अगर सिर्फ गिरफ्तारी की बात होती, तो गिरफ्तारी के बहुत तरीके थे. हम सहयोग करते. दुनिया की कचहरी में हम दोषी हो सकते हैं. सच्चे गुरु की कचहरी में नहीं. जो झूठे केस हैं, उनका सामना करेंगे। गिरफ्तारी अंत नहीं शुरुआत है.

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह बैसाखी के दिन यानी 14 अप्रैल को सरेंडर करना चाहता था. उसकी शर्त थी कि वह बठिंडा के तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब आकर सरेंडर करेगा. पुलिस ने सूचना पाते ही सख्ती बढ़ा दी थी. जिस वजह से वह इस मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका था.

Related Articles

Back to top button