Uncategorized

अमेरिका: सिख के गैस स्टेशन पर नस्ली टिप्पणी के साथ तोड़फोड़

Washington : अमेरिका के केंटकी में एक नाकाबपोश व्यक्ति ने सिख व्यक्ति के गैस स्टेशन पर नस्ली एवं भद्दी टिप्पणियां करते हुए तोड़फोड़ की. ग्रीनअप काउंटी स्थित स्टेशन पर यह हमला पिछले सप्ताह किया गया था. इससे समुदाय के लोगों में खौफ है. स्थानीय ‘डब्ल्यूएसएजेड’ टीवी ने बताया कि उसने वहां स्प्रे से कुछ आपत्तिजनक शब्द लिखे और चिन्ह भी बनाए.

केंटकी स्टेट पुलिस कर रही है मामले की जांच

स्टोर के मालिक गैरी सिंह ने कहा कि वह घटना से सदमे में हैं. केंटकी स्टेट पुलिस मामले की जांच कर रही है. टीवी चैनल ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में नाकाब पहने एक व्यक्ति रात करीब साढ़े 11बजे स्टोर की तरफ आता नजर आ रहा है.  सिंह ने कहा कि मैं इससे काफी डरा हुआ हूं. मेरे साथ चार साल में पहली बार ऐसी घटना हुयी है. मैंने यहां समुदाय के साथ कभी कुछ गलत नहीं किया. मैंने हमेशा समुदाय की मदद करने की कोशिश की है.  स्थानीय डेली मेल के अनुसार वहां कई और अश्लील पत्र भी मिलें हैं, जिनमें स्टोर ‘‘खाली करने’’ की बात कही गई है.

इसे भी पढ़ें: ताइवान में 6.4 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें गिरीं, बचाव व हताहतों की तलाश जारी

1990 में अमेरिका आये थे सिंह

सिंह ने कहा कि वह 1990 में अपने सपने पूरे करने के लिए अमेरिका आए थे लेकिन जो उनके स्टोर पर जो हुआ वह किसी बुरे सपने से अधिक है. केंटकी पुलिस ने कहा कि वे एक आपराधिक शरारत के तौर पर मामले की जांच कर रही है लेकिन आरोपियों के खिलाफ घृणा अपराध का मामला चलाने के लिए उसने काउंटी अभियोजन पक्ष से बातचीत करने का फैसला भी किया है.  ग्राहकों को उम्मीद है कि इस घटना का उनके समुदाय पर कोई असर नहीं पड़ेगा. सिंह घृणित टिप्पणियों के बाद भी हमलावर को माफ करने को तैयार हैं और उन्होंने उम्मीद जतायी कि वह दोबारा हमला नहीं करेंगे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button