NationalTRENDING

राहुल गांधी का ड्रेस कोड फॉलो करेगा कांग्रेस सेवा दल, कुर्ता के साथ पहनेंगे नीली जींस

New Delhi: दो साल पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने ड्रेस में बदलाव किया. खाकी हाफ पैंट की जगह फुलपैंट ने ले ली. अब कांग्रेस सेवा दल अपने ड्रेस में बदलाव करने जा रही है. गांधी टोपी तो पहले ही धीरे-धीरे कम हो रही थी, अब सेवा दल वाले कुर्ते के साथ पजामा नहीं बल्कि नीली जींस पहनेंगे.
‘सेवा दल’ कांग्रेस का जमीनी संगठन है. अभी तक सेवा दल के सदस्य सफेद कुर्ता और पजामा पहनते थे, लेकिन राहुल गांधी से सीख लेते हुए अब सेवा दल के सदस्य कुर्ते के साथ नीली जींस पहनेंगे. राहुल गांधी कुर्ते के साथ जींस पहनते रहे हैं और इसे उनका स्टाइल माना जाता है.

इसे भी पढ़ें-बाबूलाल सात दिनों में चिट्ठी के सच को प्रमाणित करें, नहीं तो मांफी मांगे, वरना कोर्ट में माफी मांगने के लिए मजबूर होंगे

युवाओं को रिझाने के लिए बदला ड्रेस

कांग्रेस सेवा दल के एक सदस्य ने बताया कि यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है, ताकि सेवादल के सदस्य आज के युवाओं जैसे लगें. इससे युवाओं के साथ कनेक्शन बनाने में मदद मिलेगी. बता दें कि सेवा दल का गठन स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ज़मीनी स्तर पर काम करने के लिए किया गया था. स्वतंत्रता के बाद इसकी भूमिका आपदा के समय बचाव कार्य के दौरान खूब दिखती है. कांग्रेस ने अब इसे फिर से मजबूत बनाने की सोची है.

इसे भी पढ़ें-खूंटीः घाघरा गांव पहुंचा संयुक्त विपक्ष, घरों में लटका ताला

जींस भारतीय नहीं, पश्चिमी पहनावा है- विरोधी

कांग्रेस के विरोधियों का कहना है कि पहले सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपना राष्ट्रीय चरित्र खो दिया, अब राहुल गांधी के नेतृत्व में विदेशी पहनावा अपना रही है. राजनीति के जानकार अभय दूबे बताते हैं कि अगर यही हाल रहा तो कभी कांग्रेस की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी न बन जाए क्योंकि शहरी युवाओं को लुभाने के ये भी एक तरीका हो सकता है.
हालांकि कुर्ते के साथ जीन्स पहनने को लेकर राहुल गांधी की अक्सर आलोचना होती रही है. उन पर आरोप लगता रहा है कि वह पश्चिमी देशों के पहनावे को तरजीह देते हैं. खास बात यह है कि राहुल गांधी खुद ही आजकल कुर्ते के साथ पायजामा पहने हुए नजर आते हैं. यह नया ड्रेस कोड 9 जुलाई से लागू होगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button