National

एक अप्रैल को नौ लाख गाड़ियां हो जाएगी कबाड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नए वाहनों को लाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, पंद्रह साल से पुराने नौ लाख सरकारी वाहनों को एक अप्रैल के बाद सड़क पर चलाने पर प्रतिबंध रहेगा. इनके स्थान पर नए वाहन लगाए जाएंगे. ये वाहन केंद्र और राज्य सरकारों,परिवहन निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में लगे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: आईएमएफ़ ने भारत के लिए विकास दर का अनुमान घटा कर 6.1% किया

उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, सरकार एथेनॉल, मेथेनॉल, बायो-सीएनजी, बायो-एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए कई कदम उठा रही है. हमने अब 15 साल से ज्यादा पुराने नौ लाख से अधिक वाहनों को कबाड़ में बदलने की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही प्रदूषण कर रहीं बसों और कारों के सड़क परिचालन पर रोक लगाकर उनके स्थान पर नए वाहनों को लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. उन्होंने कहा, इससे वायु प्रदूषण काफी हद तक कम होगा. इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की थी.

Related Articles

Back to top button