Crime NewsDhanbad

धनबाद: तीन किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Katras: बाघमारा डीएसपी निशा मूर्मू एवं ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी उपेन्द्र कुमार यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर शाम को हीरक रोड के बासमुडी के समीप गांजा के साथ साजिद इकबाल उर्फ पप्पु को धर दबोचा है. छापेमारी के संबंध में ओपी प्रभारी ने बताया कि साजिद इकबाल गांजा लेकर सेम्पल दिखाने अन्यत्र जा रहा था. तभी गुप्त सूचना के आधार पर बासमुडी के पास वाहन चेकिंग लगाकर उसे 3 किलो गांजा एवं स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया. पुलिस गिरफ्तारी के बाद मामला दर्ज करने कि प्रक्रिया शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: मेन रोड स्थित GEL चर्च शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के गिफ्ट दुकान में लगी आग

Related Articles

Back to top button