Jharkhand

JMM और JVM से बात कर महागठबंधन की संभावनाएं तलाश रही कांग्रेस

New Delhi : कांग्रेस झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड विकास मोर्चा से बातचीत कर रही है और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन बनाने की संभावनाएं तलाश रही है. झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि पार्टी राज्य स्तर पर साझेदारी बनाना चाहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने यह स्पष्ट किया है कि 2019 में भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस समान सोच वाले दलों के साथ राज्य स्तर पर गठबंधन बनाना चाहती है.

इसे भी पढ़ें- जल, जंगल, जमीन किसी के लिए नारा होगा लेकिन यह हमारे लिए अमानत है : रघुवर दास

आरपीएन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में एक महागठबंधन बनाना है और इसके लिए बातचीत जारी है. उन्होंने कहा कि हम झामुमो , जेवीएम से बातचीत कर रहे हैं. झारखंड में हम झामुमो , जेवीएम , राजद और समान सोच वाले अन्य दलों के साथ महागठबंधन बनाना चाहते हैं. हम सभी दलों से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वैसे तो बातचीत गठबंधन बनाने के लिए जारी है लेकिन पार्टी 81 विधानसभा सीटों के लिए भी तैयारी कर रही है. अगले साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं. कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार रहना चाहती है चाहे विस चुनाव वह गठबंधन में लड़े या फिर अकेले लड़े.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button