
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एव पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को देखने एम्स पहुंचे. गौरतलब है कि एम्स में वाजपेयी का इलाज चल रहा है और कई दिनों से वह यहां भर्ती हैं. वहीं यह तीसरा मौका है जब मोदी पूर्व प्रधानमंत्री को देखने पहुंचे. ज्ञात हो कि वाजपेयी को गुर्दे में संक्रमण , सीने मे तकलीफ , मूत्रनलिका में संक्रमण के चलते यहां 11 जून से भर्ती हैं.
इसे भी पढ़ें- LIC-IDBI सौदा : यही हाल रहा तो आप और हम जैसे लोग सालों से की जा रही अपनी बचत से हाथ धो बैठेंगे
मोदी ने एम्स में वृद्ध नागरिेकों के लिए राष्ट्रीय केंद्र की आधारशिला रखी. इसके अलावा प्रधानमंत्री सफदरजंग अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी और आपातकालीन खंड का उद्घाटन किया. उन्होंने एम्स में 300 बिस्तर वाले पावर ग्रिड विश्राम सदन और एम्स , अंसारी नगर तथा ट्रामा सेंटर को जोड़ने वाली सुरंग का उद्घाटन किया. एम्स के सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम के बाद मोदी वाजपेयी को देखने गये और करीब 10-15 मिनट वहां रूके.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




