JharkhandLead NewsNEWS

पलामू में सड़क दुर्घटनाओं एक की मौत दो घायल, भांजा के जन्मदिन में शामिल होने से पूर्व मामा की मौत

Palamu : जिला मुख्यालय सोमवार की रात  रेडमा और महिला कॉलेज रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक युवक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया है. दूसरे युवक का इलाज शहर के ही एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है.

 

पहली घटना रांची रोड रेडमा में पंकज धर्म कांटा के पास हुई. यहां से अपनी दुकान बंद कर अपने भांजा के जन्मदिन में जा रहे मामा हमीदगंज के न्यू एरिया कंदाखाड निवासी आदित्य कुमार मिश्रा उर्फ बिट्टू पिता सच्चिदानंद मिश्रा और उसका स्टॉफ़ मनीष मिश्रा को एक टेंपो ने टक्कर मार दी. इस हादसे में आदित्य कुमार मिश्रा का बहनोई बाल-बाल बच गया. आनन-फानन में आदित्य एवं मनीष को इलाज के लिए एनआरएमसीएच में भर्ती किया गया, यहां आदित्य को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मनीष को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी घटना महिला कॉलेज रोड पर हुई. यहां एक स्कूटी सवार को कमांडर जीप ने टक्कर मार दी और खुद सड़क किनारे दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गई. स्कूटी सवार चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर का बताया जाता है. एमआरएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया है. कमांडर जीप की टक्कर से स्कूटी के परखच्चे उड़ गए हैं. एक-एक करके हुई दो घटनाओं के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. घटना के बाद से प्रभावित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button