Uncategorized

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हंगामे के साथ, अडानी पावर प्लांट व चुम्बन प्रतियोगिता बना मुद्दा

NEWS WING

Ranchi, 13 December: विधानसभा सत्र आज बुधवार को शुरू होते ही हंगामेदार रहा. आधे घंटे तक सदन की कार्रवाई चली जिसके बाद सदन को 12:30 तक स्थगित कर दिया गया. सदन की कार्यवाई शुरू होते ही जोवीएम विधायक प्रदीप यादव ने अडानी पावर प्लांट का मुद्दा उठाया. वहीं बीजेपी के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि चुम्बन प्रतियोगिता पर चर्चा की जाए. जिसपर जवाब देते हुए जेएमएम के विधायक भड़क गए और कहा कि झारखंड में और भी कई मामले हैं जिसपर बहस करना जरूरी है. चुम्बन प्रतियोगिता इतना जरूरी मुद्दा नहीं कि इसपर बहस किया जाए.

इसे भी पढ़ें- विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले जमकर हुआ हंगामा, बीजेपी ने चुम्बन प्रतियोगिता और जेएमएम ने भूमि अधिग्रहण बिल को बनाया मुद्दा

हंगामे की भेंट चढ़ा सत्र

सदन की कार्यवाही 12:30 के बाद वापस शुरू की गयी. लेकिन, वह हंगामे की भेंट चढ़ गयी. जिसके बाद सदन की कार्यवाही को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया. दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में रखा गया. यह बजट मंत्री सरयू राय ने सदने में रखा. अनुपूरक बजट 2761.42 करोड़ रुपए का है. अनुपूरक बजट रखे जाने के दौरान भी जेएमएम लगातार सदन में स्थानीय नीति और भूमि अधिग्रहण को लेकर हंगामा किए जा रही थी. जेएमएम के विधायक मुद्दे को लेकर बार-बार सदन के वेल में आ जा रहे थे. जिसे देखते हुए विधानसभा स्पीकर दिनेश उरांव ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. 

इसे भी पढ़ें- शीतकालीन सत्र ऐसा जैसे शराब और चुंबन प्रतियोगिता के अलावा झारखंड में कोई मुद्दा ही ना हो

इसे भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा सत्र पहले दिन स्थगित, दिवंगत हस्तियों को दी गयी श्रद्धांजलि, सत्र को 3 दिनों से बढ़ाकर एक हफ्ते करने की मांग

इसे भी पढ़ें- जैसे कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता वैसे ही कोई सत्र छोटा या बड़ा नहीं होताः रघुवर दास

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button