Uncategorized

रांची में जेवीएम नेता सोहराब अंसारी ने समर्थकों के साथ थामा आजसू का दामन, सुदेश ने कहा- जनमुद्दों पर करें संघर्ष

News Wing Ranchi, 12 December: जेवीएम के केंद्रीय सदस्य सह गोविंदपुर(धनबाद) के जिला परिषद सदस्य मो सोहराब अंसारी के नेतृत्व में कई लोगों ने मंगलवार को आजसू पार्टी का दामन थामा. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया. इस दौरान आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंडी जनभावना के अनुरूप काम करने तथा यहां के जमीनी सवाल और विषयों के समाधान के लिये पार्टी प्रतिबद्ध रही है. सामाजिक न्याय और सदभाव के रास्ते पर चलकर ही झारखंड का भला हो सकता है. उन्होंने शामिल होने वालों को संदेश दिया कि कोयलांचल इलाके की समस्या और जनता के विषयों पर संघर्ष करें, जिससे वहां राजनीतिक-सामाजिक स्तर पर नया वातावरण बने.

इसे भी पढ़ेंः शीतकालीन सत्र ऐसा जैसे शराब और चुंबन प्रतियोगिता के अलावा झारखंड में कोई मुद्दा ही ना हो

झारखंडियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव मुखर रहा है आजसू : मो सोहराब

इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले मो सोहराब अंसारी ने कहा कि समाजिक न्याय की लड़ाई युवा नेता सुदेश महतो के नेतृत्व में ही लड़ी जा सकती है. कहा कि आजसू पार्टी झारखण्डी सोच और झारखंडियों के हितों के रक्षा के लिए सदैव मुखर रही है.

आजसू ही लोगों के हक की बात करती है : राजकिशोर महतो

टुंडी के विधायक राजकिशोर महतो ने कहा कि आजसू ही एक मात्र राजनीतिक पार्टी है, जो जाति धर्म से उपर उठ कर सांप्रदायिक सदभावना को सामने लाते हुये गांवों के विकास तथा यहां के लोगों के हक की बात करती है.

इसे भी पढ़ेंः पलामू: जातिगत बयान बनी सीएम रघुवर दास के गले की हड्डी, ब्राहमणों ने खोला मोर्चा, पार्टी कार्यकर्ता देने लगे इस्तीफा

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

पार्टी में मुख्य रूप से अमरपुर पंचायत के मुस्लिम कमिटि के सदस्य महमूद अंसारी, रविदास समाज के प्रदेश अध्यक्ष संजीत रविदास, मो मनीर अंसारी, मो मुन्ना, मो नजरूल, मो सनाउल, मो सफिउल्ला, राजू महतो सहित कई लोग शामिल हुए. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button