Uncategorized

पाकिस्तान के बयान पर भड़के रविशंकर प्रसाद, कहा- हमें नसीहत की जरूरत नहीं

News Wing
New Delhi, 12 December:
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के दखल को पूरी तरह से घृणित बताया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान की भारत के आंतरिक मामलों में किसी प्रकार की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पाकिस्तान के भारत में आतंक के बढ़ावे को हम सब जानते हैं, इसलिए हमें पाकिस्तान की नसीहत की जरूरत नहीं है. बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है. हमें अपने गणतंत्र पर गर्व है और मैं इस अनुचित बयान की निंदा करता हूं.

इसे भी पढ़ें- पाक विवाद पर मनमोहन सिंह का पलटवार, कहा- माफी मांगे मोदी

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान ने भारत से कहा, अपनी घरेलू राजनीति में हमें ना घसीटें

भारत को अपनी चुनावी बहस में पाकिस्तान को घसीटना बंद करे : मोहम्मद फैसल

उनका यह बयान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल के ट्वीट के बाद आया है. फैसल ने ट्वीट किया था कि भारत को अपनी चुनावी बहस में पाकिस्तान को घसीटना बंद करना चाहिए और षड्यंत्र रचने के बजाय अपनी खुद की शक्ति के आधार पर चुनाव जीतने चाहिए. फैसल का यह ट्वीट भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वक्तव्य के बाद आया है जो उन्होंने गुजरात के पालनपुर में अपनी एक रैली के दौरान भाषण में कहा था. गौरतलब है कि मोदी ने अपने भाषण में दावा किया था कि कांग्रेस से निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर के उन्हें ‘नीच’ बुलाए जाने से एक दिन पहले उनके आवास पर एक गुपचुप बैठक हुई. इसमें पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री, भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति और देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए थे.

इसे भी पढ़ें- क्या सरकार ने मोमेंटम झारखंड, सरकार के 1000 दिन व माइनिंग शो के दौरान निगम क्षेत्र में बिना अनुमति लगाए थे बैनर-पोस्टर

इसे भी पढ़ें- सीएम रघुवर दास के दबाव में पार्टी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने किया मुझे निलंबितः रविंद्र तिवारी

आनंद शर्मा ने झूठ बोला था : रविशंकर प्रसाद

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एक बात का आश्‍चर्य है कि कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने एक बयान दिया कि मणिशंकर अय्यर के घर पर कोई बैठक नहीं हुई. बल्कि पूर्व सेनाध्यक्ष दीपक कपूर ने कहा है कि उस बैठक में सिर्फ भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बातचीत हुई थी. इससे साबित होता है कि आनंद शर्मा ने झूठ बोला था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button