Manoj Keshri
Ranchi, 09 December : दुमका जिले के नक्सल प्रभावित प्रखण्ड गोपीकांदर के सुदूरवर्ती इलाकों में लाखों की लागत से ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तो कराया गया लेकिन आज तक इसमें ईलाज की व्यवस्था शुरू नहीं हुई. कुंडापहाड़ी स्वास्थ्य उपकेन्द्र और सिलंगी गांव में बना हेल्थ सब सेंटर के निर्माण के लगभग दो साल बीत गए लेकिन आज तक यह बंद पड़ा हुआ है. देखरेख के अभाव में इसमें चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं. बिना इस्तेमाल के ही यह जर्जर होने लगा है.
क्या कहते हैं ग्रामीण
वैसे इन ग्रामीण इलाकों मे आबादी काफी कम है. लेकिन जो भी लोग इस क्षेत्र में रहते हैं उनका कहना है कि जब इन अस्पतालों का निर्माण हो रहा था तो सब बहुत खुश थे. उन्हें उम्मीद थी कि अब छोटे मोटे इलाज के लिए इन्हे गोपीकांदर प्रखण्ड मुख्यालय या दुमका सदर अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा लेकिन यह तो चालू ही नहीं हुआ.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में दुमका के उपायुक्त से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों कि बेहद कमी है. लेकिन जब अस्पताल का निर्माण हुआ है तो उसे जरूर चालू किया जाएगा. वहां चिकित्सा कर्मी जरूर जाएंगे. उन्होंने इस दिशा मे आवश्यक कार्रवाई कि बात कही.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




