Uncategorized

बोकारो : गोमिया में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, पुलिस की छानबीन जारी

News wing
Bokaro 08 December :
गोमिया रेलवे स्टेशन के पास माल वाहक ट्रेन की चपेट में आकर रामगढ़ छतर मांडू निवासी लाहचो देवी (65) की मौत हो गई. इस बारे में रेल पुलिस ने बताया कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. रेल पुलिस का कहना है कि घरवालों को सूचित कर दिया गया है और इस पर भी जांच चल रही है कि महिला वहां कैसे पहुंची.  

यह भी पढ़ें – बोकारो: जैनामोड़ ग्रामीण जलापूर्ति योजना बंद, 17 माह से 10 पंचायतों में पानी को लेकर मचा है कोहराम

दरअसल सुबह में कई पैसेंजर ट्रेन के आने-जाने के कारण महिला के शव का रेल लाइन पर पड़े होने की सूचना पुलिस को नहीं मिल सकी थी. लेकिन काफी देर बाद रेल लाइन के किनारे जैन मंदिर के पास रहने वालों की नजर जब गई. तो पुलिस ने शव को पटरी से उठाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल छानबीन की जा रही है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button