Uncategorized

राम मंदिर को लेकर लालू ने कहा, ‘डूबते को राम का सहारा’

News Wing

New Delhi, 08 December: चुनावी मौसम में भाजपा द्वारा राम मंदिर की बात फिर से किये जाने पर चुटकी लेते हुए राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा है कि तिनका पुरानी बात हो गयी, अब तो ‘डूबते को राम का सहारा’ कहावत चरितार्थ हो रही है.

भगवान मन में रहते हैं

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया है, ‘‘डूबते को “राम” का सहारा, तिनका पुराना हो गया.’’ लालू ने चुनाव के मौसम में ‘‘राम’’ को याद करने पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा है कि भगवान मन में रहते हैं, उन्हें खोजने के लिए मंदिर-मस्जिद-गुरूद्वारे जाने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें: लालू का ट्वीट: ‘कहां है विकासवा, कोई ढूंढ कर लाओ रे’

‘मैं मेरे परम प्यारे “राम” से वोट नहीं मांगता

उन्होंने लिखा है, ‘‘मेरे राम मेरे हृदय में सदैव मेरे अंग-संग रहते हैं. मैं उन्हें मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारे और चर्च में नहीं खोजता.’’ राजद प्रमुख ने लिखा है, ‘‘मैं मेरे परम प्यारे “राम” से वोट नहीं मांगता बल्कि उस पालनहार से वतन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करता हूं.’’ गौरतलब है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है. भाजपा के कई नेता फिर से राम मंदिर की बातें करने लगे हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

One Comment

  1. 516564 575630Previously you need to have highly effective web business strategies get you started of finding into topics suitable for their web-based organization. educational 617428

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button