Uncategorized

हजारीबाग: अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार, बाइक, कार व मोबाइल फोन बरामद

News Wing
Hazaribagh, 07 December:
हाजारीबाग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मेरू के पास चोरी का बाइक बेचने आये युवक को गिरफ्तार किया साथ ही बाइक को भी जब्त कर लिया. पकड़े गये युवक की निशानदेही पर पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाके मंडई खुर्द ,नूतन नगर,डुमरी बड़सी से चोरी के कुल नौ बाइक, एक कार व चार मोबाइल फोन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें- बकोरिया कांड: मृतक के परिजन को 20 लाख देकर केस मैनेज करने की कोशिश

पकड़े गए अपराधी मेंसंतोष राम, अल्ताफ उर्फ मासूम व पिंटू कुमार दास है. इस अभियान में मुख्य रूप से थाना प्रभारी सुमन कुमार, शिशिर कुमार सिंह, मनोज कुमार निराला, ओम प्रकाश, उपेंद्र सिंह, श्याम नन्दन पासवान शामिल थे. वहीं हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button