NEWSWING
Simdega, 06 December : जलडेगा बीडीओ संजय कुमार कोनगाडी द्वारा अपने ही मनरेगा के कनीय अभियंता निर्मल साहू के साथ मारपीट तथा गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त मामला जलडेगा में चर्चा का विषय बना हुआ है. मनरेगा के कनीय अभियंता निर्मल साहू ने बताया कि शनिवार को छुट्टी था, इसलिए मैं घर चला गया. सोमवार को कार्यालय आना था परंतु आ नहीं पाया. मंगलवार को शाम में प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने आवास में सोया था. इसी दौरान रात लगभग 9.30 बजे बीडीओ ने फोन किया तथा गाली गलौज करने लगे. बीडीओ मेरे आवास पहुंचे तथा गेट बजाते हुए चिल्लाने लगे.
डरा कर सादे कागज पर कराया हस्ताक्षर
गेट खोलने के साथ ही वे गाली गलौज करते हुए मारपीट कर बाहर ले गये. मारपीट करने के समय उनके हाथ में भी चोट लगी है. उसके बाद वे अपने ड्राइवर को बुलाया और हमें थाना ले गये. थाना में उन्होंने कहा कि हमसे मारपीट किया है. निर्मल साहू ने बताया कि रात 12 बजे हमें थाना में सादे कागज पर डरा धमका कर साइन कराया गया. उसके बाद उन्हें थाना से आने दिया. बीडीओ के वाहन से हमें आवास तक छोडा गया. सुबह बीडीओ ने अपने आवास में बुलाकर कहा कि मामला रफा दफा करो और कहीं कोई बयान मत देना
बीडीओ ने किया इंकार
घटना के बारे में पूछे जाने पर बीडीओ संजय कुमार कोंगाडी ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी है. उन पर लगाये गये सभी आरोप झुठे है. सभी आरोप मनगढंत है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




