News Wing Hazaribag, 06 December: बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर राजद औ सीपीआई ने संयुक्त रूप से हजारीबाग समाहरणालय के सामने धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए सीपीआई नेता रजि अहमद ने कहा कि बाबरी मस्जिद का विध्वंस भारत के संविधान पर करारा चोट है. वहीं राजद नेता गौतम सागर राणा ने बजरंग दल द्वारा शौर्य जुलूस निकाले जाने पर कहा कि यह जनता को भ्रमित कर रहे हैं. कहा कि हजारीबाग की जनता किसी के बहकावे में आकर सौहार्द का वातावरण नहीं बिगाड़ेगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




