Uncategorized

अंडर 19 वर्ल्ड कप में चयन के बाद खेल मंत्री से मिले पंकज, सरकारी मदद की मांग

News Wing
Ranchi, 05 December:
न्यूजीलैंड में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखण्ड के पंकज यादव का चयन हुआ है. पंकज ने अंडर 19 के रवि चहल को रिप्लेस कर अपना स्थान बनाया है. अंडर 19 वर्ल्ड कप में चयनित होने के बाद पंकज मंगलवार को खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी से मिल कर उनसे सरकारी मदद की मांग की. साथ ही पंकज ने खेल मंत्री को आश्वस्त किया कि वो राज्य के नाम को रौशन करने की कोशिश करेगा.

मंत्री ने खेल विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाएं देने का दिया आश्वासन

इस मौके पर बाउरी ने पंकज को खेल विभाग की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वसन दिया. उन्होंने कहा कि पंकज कमल की तरह खिला है, और ये अपनी खेल प्रतिभा से झारखण्ड  को गौरवान्वित करने का काम करेगा. उन्होंने इसके लिए पंकज के पिता को भी शुभकामनाएं दी. खेल मंत्री ने पंकज को खेल भवना के साथ खेलने का मंत्र देते हुए झारखण्ड का अगला धौनी बनने का आशीष दिया. वहीं पंकज के कोच युक्तिनाथ झा ने कहा कि पंकज के अंदर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने के सारे गुण है. वो हर दिन 8 घंटे प्रैक्टिस करता है और आने वाले समय में पंकज देश का नाम विश्व पटल पर लहराएगा.

इसे भी पढ़ें- रांची: पिता घर-घर जाकर बेचते हैं दूध, अब बेटा पंकज यादव खेलेगा क्रिकेट वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में 13 जनवरी से आठ फरवरी 2018 तक अंडर 19 वर्ल्ड को क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होना है. उसका चयन तीन दिसंबर 2017 को हुआ था. पंकज SGFI अंडर 14 भी खेल चूका है.

इस मौके पर माननीय मंत्री अमर कुमार बाउरी, खेल सचिव राहुल शर्मा, माननीय मंत्री के आप्त सचिव सुशान्त मुखर्जी, पंकज के कोच युक्तिनाथ झा मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button