Uncategorized

ओवैसी ने भाजपा, कांग्रेस पर ‘जातिवादी’ राजनीति, मुसलमानों की अनदेखी का आरोप लगाया

News Wing

Nasik, 02 December : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसिलमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा चुनावी राज्य गुजरात में ‘‘जातिवादी राजनीति’’ कर रही हैं और मुसलमानों की ‘‘अनदेखी’’ की जा रही है.
उन्होंने कहा, ‘‘सभी मंदिर जा रहे हैं. सभी लिख रहे हैं कि मैं हिन्दू हूं, मैं ब्राह्मण हूं. लेकिन यदि आदिवासियों के बाद कोई सर्वाधिक पिछड़ा है तो वह मुस्लिम है.’’ ओवैसी ने कहा, ‘‘लेकिन कोई आवाज नहीं उठ रही. पटेलों को उनका नेता मिल गया है. दलितों को उनका नेता मिल गया है. यदि बिना नेता के कोई समुदाय है तो वो हम हैं.’’ वह यहां मिलाद उन नबी के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

यह भी पढ़ें : तीन तलाक विधेयक में बहुविवाह और हलाला भी हो शामिल : मुस्लिम महिला आंदोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button