News Wing
Jamtara, 30 November: इन दिनों बाईक चोरों के लिए काटारगेट प्वाइंट जामताड़ा समाहरणालय बना हुआ है. पिछले तीन महीनों में तीन से चार बाइक चोरी हो गये हैं. मुख्यालय होने के कारण यहां रोज काफी लोगों का आना-जाना होता है. लोग अपने काम में व्यस्त रहते हैं जिसका फायदा चोर उठाते हैं. जिला मुख्यालय में उपायुक्त से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय है. उसके बाद भी बाईक की चोरी की घटना घटीत होती है. इसे लेकर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. लगातार हो रही घटनाओं से लोग काफी ज्यादा परेशान भी है. लोगों का कहना है कि वो बाइक ले जाने में डरते है कि कहीं चोरी ना हो जाए.
वहीं समाहरणालय परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है. जिसकी वजह से बाइक चोरों का मनोबल भी बढ़ा हुआ है. समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में दर्जनों कैमरे लगे हैं लेकिन समाहरणालय के बाहर एक भी कैमरा नहीं लगा हुआ है. शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगने के कारण बाइक की चोरी पर अंकुश है. लेकिन समाहरणालय में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होने का पूरा फायदा चोरों को मिल रहा है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




