Uncategorized

रांचीः बरियातू वॉलीबॉल क्लब ने जीती अमित कुमार झा स्मृति जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता

News Wing Ranchi, 29 November: रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित वॉलीबॉल मैदान में प्रथम अमित झा स्मृति रांची जिला जूनियर वॉलीवाल प्रतियोगिता का खिताब बरियातू वॉलीबॉल क्लब ने नामकुम यूथ क्लब को सीधे सेटों में 25-19, 26-24 एवं 25-19 से पराजित कर जीता. बरियातू की ओर से जयपाल मिंज एवं आर्यन ने तथा नामकुम की ओर से पुरुषोत्तम एवं अभय ने काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया. फाइनल मैच के पूर्व सभी टीमों ने स्व अमित कुमार झा की आत्मा के शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा. 

प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने लिया भाग

इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. जिनमें सिक्स ब्रदर्स, नामकुम, सैनिक कॉलोनी, इरबा क्लब,मारवाड़ी युवक व्यायामशाला, बरियातू क्ल्ब, हटिया क्लब एवं सिक्स ब्रदर्स (ब्लू) शामिल हैं. इन टीनों द्वारा इस प्रतियोगिता के दौरान किये गये प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों के लिये एक प्रशिक्षण कैम्प रांची विश्वविद्यालय स्थित मैदान में किया जायेगा. जिसमें चयनित टीम को अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेश कुमार एवं विजय वर्मा के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा.

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर सदर थाना के प्रभारी दयानंद कुमार मौजूद थे. वहीं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण के अध्यक्ष अशोक साहू ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर रांची जिला वॉलीबॉल संघ के वरीय उपाघ्यक्ष सेतांक सेन, सचिव राजेश कुमार सिंह, हरेन्द्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, संजय ठाकुर, अनन्त कुमार चौधरी, संजय कुमार, विजय वर्मा और नारायण सिन्हा मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button