Uncategorized

सरयू राय की पुस्तक का विमोचन दो दिसंबर को पटना में

News Wing
Ranchi, 28 November: झारखंड के संसदीय कार्य, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री सरयू राय की पुस्तक का विमोचन दो दिसंबर को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों होगा. ‘समय का लेख’ शीर्षक इस पुस्तक में श्री सरयू राय द्वारा वर्ष 1991-92 के दौरान आर्थिक विषयों पर लिखे गए आलेखों को संकलित किया गया है. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पटना के ज्ञान भवन कन्वेंशन हॉल में संध्या छह बजे इस पुस्तक का विमोचन करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आद्री के सदस्य सचिव डॉ शैवाल गुप्ता होंगे.

स्तम्भ के 25 साल पूरे होने पर पुस्तक के रुप में प्रकाशित

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1991-92 के दौरान आर्थिक विषयों श्री सरयू राय के आलेखों का नियमित स्तम्भ के तौर पर नवभारत टाइम्स में प्रकाशन होता था. उस स्तम्भ के 25 साल पूरे होने पर ‘प्रभात प्रकाशन’ ने पुस्तक के रुप में प्रकाशित किया है. इन लेखों का संकलन और संपादन में बिहार के वरिष्ठ पत्रकार और संप्रति जगजीवन राम संसदीय शोध संस्थान के निदेशक श्रीकांत एवं पत्रकार आनंद कुमार ने सहयोग किया है.

पहले भी आ चुकी है तीन पुस्तकें

पुस्तक की भूमिका आद्री के सदस्य सचिव डॉ शैवाल गुप्ता ने लिखी है. नवभारत टाइम्स के तत्कालीन संपादक अरुण रंजन की टिप्पणी भी पुस्तक में संकलित है. इससे पूर्व भी श्री सरयू राय की तीन पुस्तकें आ चुकी हैं- ‘अभिव्यक्ति’, ‘मधु कोड़ा : लूट राज’ तथा ‘चारा चोर : खजाना चोर’.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button