Uncategorized

छत्तीसगढ़ में तांत्रिक के कहने पर पिता ने दी पुत्र की ​बलि

News Wing

Raipur, 27 November : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बैगा (तांत्रिक) के कहने पर पिता ने अपने पुत्र की बलि चढ़ा दी है. पुलिस ने पिता और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है. बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमेरा गांव में बैगा राजेश यादव (19) के कहने पर रामगोपाल पटेल (39) ने अपने पुत्र रूपेश (13) की बलि चढ़ा दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 25 तारीख को रूपेश का क्षत विक्षत शव उसके घर से बरामद किया गया था. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब उसके पिता पर शक हुआ. जब पुलिस ने पिता से पूछताछ की तब पिता रामगोपाल ने बताया कि उसने भूत प्रेत से पीछा छुड़ाने के लिए अपने पुत्र की बलि दे दी. रामगोपाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसके सिर में चोट पहुंचाई. रामगोपाल ने बाद में बालक के लिंग को काट दिया.

यह भी पढ़ें : क्या झारखंड पुलिस बूढ़ा पहाड़ इलाके में युद्ध क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले 81एमएम मोर्टार का इस्तेमाल कर रही है !
अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान पटेल ने पुलिस को बताया कि उसे महसूस हो रहा था कि उसके सिर पर भूत प्रेत का साया है. इसके बाद उसने बैगा राजेश यादव से संपर्क किया. बैगा यादव ने बताया कि भूत प्रेत उसे प​रेशान कर रहे हैं और जब वह अपने पुत्र की बलि देगा तब वह इस समस्या से छुटकारा पा सकेगा. इसके बाद पटेल ने अपने बेटे की बलि दे दी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पटेल को पुत्र की बलि देने के आरोप में तथा बैगा को आपराधिक षड़यंत्र करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button