
Giridih :जिले के अतिनक्सल प्रभावित मधुबन थाना क्षेत्र के जोभी गांव के समीप सर्च अभियान के दौरान बीती रात सीआरपीएफ 154 बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों ओर जमकर गोलीबारी हुई जिसमें सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गये. घायल जवानों को डुमरी के मीना जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां एक जवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल एक जवान को बेहतर ईलाज़ के लिए हेलीकाप्टर से रांची भेजा गया है. हेलीकॉप्टर डुमरी के झारखंड कॉलेज के मैदान में लेंड करवाया गया था.वहीं दो जवानो को हल्की चोंट आयी है.

मामले की खबर मिलते ही डीआईजी भीमसेन टूटी, एसपी सुरेंद्र कुमार झा, सीआरपीएफ के वरीय पदाधिकारी मीना जनरल हॉस्पिटल पहुंचे और जवानों का हाल चाल लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना थी कि बड़ी संख्या में नक्सली पहाड़ी पर छुपे हुए है.इसी सूचना पर सर्च अभियान चलाया गया इस दौरान दोनों और जमकर गोलियां बरसी. हालांकि इस दौरान नक्सली मौके से भाग खड़े हुए. सूत्रों के मुताबिक पुलिस को इसमें हथियार, पैसे समेत और कई सामान मिले है जिसे नक्सली मौके से छोड़ फरार हो गए. फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा रहा है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




