Uncategorized

दुमका: कई लूटकांड का आरोपी विकास राज चढ़ा पुलिस के हत्थे, देशी पिस्टल सहित जिंदा कारतूस भी बरामद

NEWS WING

DUMKA, 22 NOVEMBER : जिले के मुफस्सिल थाना के श्रीअमड़ा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. पुलिस ने छापेमारी में लूटकांड की कई घटनाओं  का आरोपी विकास राज हेम्ब्रम को  गिरफ्तार किया. वहीं आरोपी विकास राज पर दुमका जिले के कई थानों में लूट की मामला दर्ज है.

गिरफ्तार किये गये आरोपी विकास राज के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल सहित एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने इस बारे में बताया कि विकास से पूछताछ की गई हा और उसी  आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button