News Wing
Ranchi, 21 November: बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने सोमवार को वैश्य और कनु (ओबीसी) समुदायों द्वारा आयोजित समारोह में पीएम मोदी के बारे में कहा कि उन्होंने देश का नेतृत्व करने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया था. जो कि गर्व की बात है. साथ ही उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर कोई भी उंगली या हाथ मोदी के खिलाफ उठा तो उसे तोड़ दिया जाएगा या फिर काट दिया जाएगा. नरेंद्र मोदी की तारीफ में आगे उन्होंने कहा कि वो इक गरीब के बेटे हैं, बहुत ही कठिन परिस्थिती से उठकर देश के पीएम बने हैं. गरीब का बेटा हर किसा का स्वाभिमान होना चाहिए. हरेक व्यक्ति को उनकी इज्जत करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- पारिवारिक नाते के कारण राहुल को मिल रहा अध्यक्ष पद: बीजेपी
मेरा मतलब किसी खास शख्स या पार्टी से नहीं थाः राय
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबित राय द्वारा विवादित बयान देने के बाद जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने उंगलियों को तोड़ने और हाथों काट देने के भाव को कहावत के तौर पर यह बताने के लिए इस्तेमाल किया था कि हमें उन लोगों से निपटना है, जो देश के गर्व और सुरक्षा के खिलाफ हैं. राय ने कहा कि उनका मतलब किसी खास शख्स या विपक्षी पार्टी के लिए नहीं था.
बीजेपी के पास गर्व है ही नहीं तो गर्व की बात कैसे कर सकती हैः लालू
समारोह में राय के साथ सुशील मोदी भी मंच पर मौजूद थे. उन्होंने समारोह में कहा कि आरजेडी ने कानू समुदाय के एक भी शख्स को टिकट नहीं दिया. वही राय के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बीजेपी गर्व की बात कैसे कर सकती है, वह तो उसके पास है ही नहीं.
इसे भी पढ़ें- त्रिपुरा, केरल में वाम के खिलाफ भाजपा की मदद कर रही कांग्रेस : वृंदा करात
2016 में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बने थे राय
बता दें कि राय वैशाली जिले के रहने वाले हैं और दिसंबर 2016 में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बने थे. हाजीपुर से एमएलए रहे राय को बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में उजियारपुर से टिकट दिया था. उन्हें राज्य में सुशील मोदी, नंद किशोर और प्रेम कुमार के अलावा एक बड़े नेता के तौर पर गिना जाता है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




